डी.सी.मॉडल.सीनियर. सेकंडरी विद्यालय मे दिया गया अद्धभुत पुरस्कार

डी ए डी न्यूज़ फरीदाबाद
विद्यालय मे मिला सम्मान ही सही अर्थो मे सच्चा सम्मान होता है। एक ही मंच पर माता-पिता और पुत्री का सम्मान होना ही वास्तव मे गर्व और हर्ष की अनुभूति होती है। आज सृष्टि बिटिया रानी के विद्यालय मे प्रधानाचार्य और सम्मानीय अतिथिगणों द्वारा माता-पिता को सर्वाधिक नवोन्मेषी और महत्वाकांक्षी अभिभावक पुरस्कार और पुत्री सृष्टि गुलाटी को उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माननीय प्रधानाचार्य ज्योति गुप्ता, डायरेक्ट पवन गुप्ता, बैडमिंटन खिलाडी संजय सपरा, कमलेश शास्त्री आदि सभी के द्वारा दिया गया। डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकंडरी विद्यालय सेक्टर 9 फरीदाबाद हरियाणा द्वारा आयोजित किए गए वार्षिक उत्सव मे सभी को सम्मानित किया गया। सृष्टि गुलाटी को विद्यालय की और से महतवपूर्ण उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से विश्व हिन्दू परिषद से सीमा, समाज उत्थान से सीमा, बेटी बचाओ से प्रतिभा आदि सभी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर मे कहा की आप जैसे माता पिता और सृष्टि बेटी समाज के लिए एक अद्भुत मिसाल है।