निगम चुनाव में आप की शानदार जीत केजरीवाल सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर: गोविंद मंडल



मनोज मणि नई दिल्ली 

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा ओबीसी विंग आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोविंद मंडल ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में पार्टी की शानदार जीत को केजरीवाल सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि 17 वर्षों से नगर निगम में भाजपा काबिज थी, परंतु विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा था तथा जगह-जगह कूड़े के ढेर एवं दिल्ली में कूड़े के पहाड़ बन गए। दिल्ली की जनता ने निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर यह साबित कर दिया है कि केजरीवाल सरकार की नीतियां एवं जनहित में उठाए गए कदम से जनता काफी खुश है। श्री मंडल ने कहा कि महज एक दशक में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा ले लिया है। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केजरीवाल सरकार एवं आम आदमी पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं कार्य का जबरदस्त स्वागत हो रहा है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान कर अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाएगी। अब पार्टी का मिशन संसदीय चुनाव है और उसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता पूरे देश में आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों एवं भाजपा सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं और उसे यह समझ में नहीं आ रही है कि आम आदमी पार्टी की आंधी को कैसे रोका जाए ।