स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया रालोजपा कार्यकर्ता :लक्ष्मी सिन्हा

 


डीएडी न्यूज़ दिल्ली

बिहार पटना राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के स्थापक पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान जी की जयंती बहुत ही हर्ष और धूमधाम से मनाई गई। महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साह केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साह समस्तीपुर के सांसद स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए साथ में नवादा के सांसद चंदन सिंह, खगरिया के सांसद मोहम्मद महबूब अली केसर, वैशाली की सांसद बीना देवी, एमएलसी भूषण राय,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन सचिव लक्ष्मी सिन्हा, ममता देवी, पुष्पा शर्मा, संजू चंद्रा, राधा देवी, रिंकी कुमारी, इत्यादि सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक स्वर्गीय राम विलास पासवान जी थे, एक छोटे गांव में जन्म लेने वाले स्वर्गीय पासवान जी सभी जाति के गरीबों के लिए काम किया करते थे। उन्होंने बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने कार्य के लिए जाने जाते थे। स्मिता शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान जी के अधूरे सपनों को हमारे पार्टी के राष्ट्रीय साह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस करने के लिए सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष को कहां है कि हर गांव हर पंचायत हर प्रखंड में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्या को हल करने का कार्य करें।