राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात: पी. सुरेश



मनोज मणि, नई दिल्ली
एक राष्ट्रवादी सोच एवं राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत पेरिका सुरेश आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है ।इसका कारण यह है कि भाजपा के एक सच्चे एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने हमेशा पार्टी के जनाधार विस्तार के लिए संघर्ष किया है। दक्षिण में वह पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं । लगभग दो दशकों से पेरिका सुरेश भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी की सेवा में लगे हैं। उनकी कार्यशैली एवं निष्ठा को देखते हुए वर्तमान में उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया का सदस्य नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया का सदस्य बनाए जाने पर पी. सुरेश ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय, सांसद अनिल बलूनी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि किसी भी रूप में पार्टी की सेवा का मुझे अवसर मिलना एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा है तथा भाजपा के चाणक्य अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा परिवार को संगठित कर पूरे देश में इसके विस्तार का जो काम कर रहे है यह प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। वर्तमान में राहुल नागर ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी का भी पी. सुरेश ने आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपनी टीम में इन्हें शामिल किया है।

उल्लेखनीय है की पेरिका सुरेश प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की भरपूर सेवा की है और पार्टी ने लगातार इन्हें नई-नई जिम्मेदारियां देकर इनकी योग्यता, क्षमता एवं कार्यकुशलता का लाभ लिया है। वर्ष 2006 - 2009 तक पी. सुरेश बीजेपी एजुकेशन सेल के प्रदेश संयोजक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का भरपूर निर्वाह किया। संयुक्त आंध्र प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें यह जिम्मेवारी दी थी। पी. सुरेश ने प्रदेश अध्यक्ष श्री दत्तात्रेय ऑल इंडिया बीजेपी सेल इंचार्ज महेंद्र पांडे का इसके लिए आभार व्यक्त किया। पी. सुरेश का कहना है की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हमेशा कार्यकर्ताओं की योग्यता और उसकी क्षमता के अनुरूप उसे अवसर प्रदान किया है। यह भाजपा की खासियत है। वर्ष 2009 - 2014, इन 5 वर्षों तक पी. सुरेश यूनाइटेड आंध्र प्रदेश बीजेपी स्टेट उद्यमी सेल के संयोजक के रूप में भी पार्टी में अपनी सेवा प्रदान की। संयुक्त आंध्र प्रदेश के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जी कृष्ण रेड्डी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी थी इसके लिए उन्होंने ऑल इंडिया बीजेपी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पांडे का भी आभार व्यक्त किया। वर्ष 2014 - 2020, इन 6 वर्षों तक पेरिका सुरेश स्टेट बीजेपी के प्रचार कमेटी के संयोजक के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार संघर्ष किया, जिसके चलते हैदराबाद एवं दक्षिण में भाजपा के जनाधार में काफी विस्तार हुआ है। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया के सदस्य पेरिका सुरेश ने कहा कि वह तन, मन, धन से पार्टी की सेवा कर रहे हैं तथा आगे उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका वह भरपूर निर्वाह करेंगे । उन्होंने सोशल मीडिया का सदस्य बनने पर सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया कि पार्टी ने उनके कंधे पर एक मजबूत जिम्मेदारी सौंपी है जिसका वह पूरी तरह पालन करेंगे। जन जन तक मोदी सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए वह हर कोशिश करेंगे तथा भाजपा को दक्षिण के राज्यों में स्थापित करने के लिए भी वह लगातार कोशिश करते रहेंगे।