अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत दिल्ली प्रांत की इकाइयों एवं कार्यकारिणी के पुनर्गठन के विषय में
डी ए डी न्यूज़ दिल्ली

आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री दिनकर सबनीस जी की गरिमामयी उपस्थिति में दिल्ली प्रांत की 11 इकाइयों का पुनर्गठन हुआ जो कि पूरे प्रांत में ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, वस्तु और सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उचित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने में सहयोग प्रदान करेगी | इसके साथ ही दिल्ली प्रांत की कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन हुआ जो कि संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु एक सार्थक प्रयास करेगी |

 इस सुअवसर में दिल्ली प्रांत के निवर्तमान अध्यक्ष श्री भीमसेन सचदेव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ और उन्होंने अपने अनुभवों से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए अनेक बिन्दुओं पर बात की, जिसमें बिजली के बिलों में पेंशन चार्ज का अनावश्यक रूप से शामिल करना था |

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान दिनकर सबनीस जी ने वर्ष 2024 में संगठन के 50 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में 739 जिलों के प्रत्येक विकास खंड में संगठन की सक्रिय इकाई के गठन की बात की जो कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय के लक्ष्य को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होंगी |

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दिल्ली प्रांत के संपर्क प्रमुख माननीय डॉ. अशोक त्यागी जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक सूत्रों के बारे में बताया |


दिल्ली प्रांत कार्यकारिणी

1. श्री राजवीर सिंह सोलंकी - अध्यक्ष 

2. श्रीमती किरन बुटोला - उपाध्यक्ष 

3. श्री शैलेन्द्र दुबे - उपाध्यक्ष 

4. श्री सुनील गुप्ता (खुर्चन) - उपाध्यक्ष 

5. श्री विजय केसरी - सचिव 

6. श्री अभिनव जी - सह- सचिव 

7. श्री बंटी चौरसिया - सह- सचिव 

8. श्री बृजमोहन गर्ग - कोषाध्यक्ष 

9. श्री निर्मल लवानिया - सह- कोषाध्यक्ष

10. श्री अमन चौधरी - कार्यालय सचिव