वीडब्लूआरटी ने सामाजिक कार्यों के बदौलत बनाएं कई कीर्तिमान

स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली

वीडब्ल्यूआरटी एक ऐसी संस्था है जो दूसरों को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है और खुद भी नए-नए सामाजिक कार्य करके कई तरह के वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है।पिछले 28 मार्च को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब मे वीडब्ल्यूआरटी की डायरेक्टर नीरू सहगल और MNSCCA के प्रेसिडेंट सुभाष शर्मा ने कुछ ऐसा ही नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।इस कार्यक्रम में अलग-अलग उम्र और वर्ग के 105 लोगों को बड़े अवार्ड एवं 80 दिव्यांगों स्लम्स ट्रांसजेंडर्स को अलग-अलग टाइटल के अवार्ड दिए गए जैसे कि वूमेन एंपावरमेंट अवार्ड ,

मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड ,

सोशल ट्रांसफॉरमेशन अवार्ड,

 नारी शक्ति अवार्ड, हेरीटेज एंड कल्चर ऑफ इंडिया अवार्ड इत्यादि।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर एक्सटर्नल अफेयर्स एंड कल्चर ,गवर्मेंट ऑफ इंडिया रही। मुख्य अतिथियों के रूप में रहें भारत भूषण मदान बीजेपी नेता

नवरत्न अग्रवाल जी डायरेक्टर ऑफ 130 आउटलेट बीकानेर फूड्स,राजकुमार मकर स्टेट कमिश्नर फॉर द पर्सन विद डिसेबिलिटी,आर पी हंस चेयरपर्सन लोक उत्थान क्लब हुसैन निजामी ब्रदर्स, सूफी मेस्ट्रो

डॉक्टर जीतू सिंह फेमस टीवी एस्ट्रोलॉजर्श्री मां मेडिटेशन गुरु,किरण सेठी लेडी सिंघम गौरव गुप्ता जी लाइंस क्लब दिल्ली वेज की ओर से इस कार्यक्रम में व्हाट फॉर इंटरव्यू तिरंगा फैशन शो का आयोजन भी किया गया।जिसमें सभी वर्गो के लोगो ने हिस्सा लिया जैसे कि बच्चे बूढ़े महिलाएं पुरुष दिव्यांग जिसमें Aiba विमेंस ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसने 13 महिलाओं ने अलग अलग राज्यों की साड़ी पहन कर इनक्रेडिबल इंडिया के थीम को सफल बनाया।यह कार्यक्रम अपने आप में एक बहुत बड़ी मिसाल है और जैसा कि हर बार नीरू सहगल कोई नया इतिहास रचती हैं तो इस बार भी सभी वर्गों के लोगों को 185 अवार्ड देकर सम्मानित करके और उनको रैंप पर उतारकर उन्होंने एक बार फिर एक और इतिहास रचा हैं।