भाजपा युवा मोर्चा ने फाड़े चरणजीत सिंह चन्नी के पोस्टर

स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ हुए खिलवाड़ को लेकर भाजपा युवा मोर्चा सड़क पर उतर आया है। प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा देश का युवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब में जिस तरह रोक कर हमले की साजिश की गई और रैली में नहीं जाने दिया गया उससे नाराज होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जगह जगह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के होल्डिंग पर कालक पोतकर ओर फाड़कर विरोध जताया। युवा मोर्चा के सह कार्यालय मंत्री राहुल जैन ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से सभी कांग्रेसी जलते हैं। इसीलिए सोनिया गांधी के इशारे पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह घिनौना कृत्य किया। कांग्रेसियों की योजना प्रधानमंत्री की हत्या की थी। पर प्रधानमंत्री ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपना काफिला वापस लौटा दिया और आगे भी जब तक पंजाब के मुख्यमंत्री का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश इसी तरह विरोध प्रदर्शन करता रहेगा। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश के महामंत्री सुमित यादव ने किया।