दिल्ली प्रदेश भारतीय मजदूर संघ ने जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण की



स्वातंत्र सिंह भुल्लर,नई दिल्ली

भारतीय मजदूर संघ, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीश मिश्रा जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह नागर जी, उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र शर्मा जी, श्री योगेन्द्र राय जी, पूर्वी जिलाध्यक्ष श्री सुबोध गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष रिषि.आर.करोतिया जी एवं मदरडेरी यूनियन के महासचिव श्री संजय कुमार जीके सहयोग से भारतीय मज़दूर संघ, दिल्ली प्रदेश द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्योंमें एक और योगदान किया गया। 

इस कार्यक्रम में WB ब्लाक शक्करपुर (AGGARWAL SWEETS)_ पर ऑटो रिक्शा चालकों को कच्चा राशन वितरण किया गया।

राशन में आटा, चावल, मसाले, सरसों का तेल, चायपत्ति व चीनी आदि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर ही ऑटो चालक भाइयों द्वारा दिल्ली सरकार की घोषित राशि रुपये 5000/-नहीं मिलने की शिकायत माननीय अध्यक्ष महोदय श्री अनीश मिश्रा जी को की गयी। 

भारतीय मज़दूर संघ, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीश मिश्रा जी ने शीघ्र ही इस संबंध में दिल्ली सरकार से बातचीत कर जल्द ही कार्यवाई का आश्वासन दिया।

भारतीय मज़दूर संघ

दिल्ली प्रदेश