नाजरिया पीर ट्रस्ट महरौली लोगों के लिए बना मददगार


नंदकिशोर बैरवा नई दिल्ली


नई दिल्ली कोरोना के इस संकट में गरीबों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट की घड़ी में अनेक गैर सरकारी संगठन भी लोगों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं। ऐसी ही एक संस्था  नाजरिया पीर ट्रस्ट महरौली इस संकटकालीन स्थिति में 40 जरूरतमंद लोगों को 15 दिनों का राशन एवं ₹500 देकर मदद की। जिन लोगों को राशन उपलब्ध करवाया गया वो सभी बहुत खुश नजर आ रहे थे। लोगों का कहना था की इस लॉक डाउन  की वजह से हमारा काम बंद हो गया है। नाजरिया पीर ट्रस्ट महरौली के मुन्ना अंसारी कहते हैं कि जब उन्हें इस बारे में पता चला कि उनके इलाके के 40 लोगों के पास राशन नहीं है। तो इसके बाद संगठन के लोगों से बात करके इन सभी जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवाया गया।  मुन्ना अंसारी आगे कहते हैं कि इस संकट की घड़ी में पूरे देश के लोगों को आगे आना होगा। सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी को पालन करने की आवश्यकता है।



हमारे आस पड़ोस में रह रहे गरीब मजदूरों की मदद के लिए आगे आने की आवश्यकता है। मुन्ना अंसारी कहते हैं कि दिल्ली से भारी संख्या में लोग अपने गांव की तरफ इसलिए पलायन कर रहे हैं कि उनको किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है। अगर मजदूर इसी प्रकार पलायन करते रहेंगे तो  कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है। सरकार अपने स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रही है। परंतु फिर भी कई गरीबों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। हम जब भी राशन वितरण करते हैं तो हम 1 मीटर की दूरी बनाने के लिए लोगों को कहते हैं। महरौली इलाके में रहने वाले कोई भी गरीब व्यक्ति जिसके पास राशन उपलब्ध नहीं है। वह हमारी संस्था से संपर्क कर सकता है। हम उसकी हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।