विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल का नाम किसी भी राजनैतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं।


नई दिल्ली स्वतंत्र सिंह भुल्लर


बजरंग दल का नाम राजनैतिक कार्यक्रमोें में भीड़ जुटाने हेतु की गयी अपील पर विहिप ने की तीखी प्रतिक्रिया: बचन सिंह प्रांत मंत्री, विहिप दिल्ली नई दिल्ली 15 फरवरी 2020, हिन्दुओं की धार्मिक शीर्षस्थ संस्था विश्व हिन्दू परिषद ने स्पष्ट किया है कि बजरंग दल या इसका कोई भी सदस्य किसी भी राजनैतिक पार्टी का समर्थन  हिन्दुओं के नाम  जारी नही करता है। यदि किसी भी सदस्य ने यह दावा करते हुए जारी भी किया है तो वह हिन्दू नही हो सकता है। उसका स्थान कायरों के श्रेणी में आता है। विहिप ने जारी वक्तव्य में कहा है कि कुछ टेलीवीजन चैनलों पर एक फर्जी व्यक्ति द्वारा चलो राम लीला मैदान, बजरंग भाईजान के शपथ समारोह में कहता दिख रहा है जारी बयान में विहिप ने आगाह किया है कि हिन्दू देवी देवताओं के नाम पर भविष्य में  भी यदि कोई व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी बजरंग दल का नाम प्रयोग करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। विहिप प्रांत मंत्री बचन सिंह जी एवं प्रांत बजरंग दल संयोजक भारत बत्रा जी ने संयुक्त बयान में कहा है और यह भी स्पष्ट करना चाहती है कि बजरंग दल विहिप की एक युवा ईकाई है।



जो समाज में प्रभु राम देवी देवताओं की धार्मिक-संस्कृति को श्रद्धा पूर्वक हिन्दू समाज में सेवा सुरक्षा एंव संस्कार प्रदान करती है। विहिप बजरंग दल का किसी भी राजनीतिक दल से कोई वास्ता नहीं। विहिप प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख श्री महेन्द्र रावत जी के अनुसार भगवान श्रीराम व बजरंगबली हिन्दुओं के आराध्य देव है। करोड़ो हिन्दू समुदाय उनका अनुयायी है यह सदियों से चली आ रही सनातनी परम्परा का दिल एवं श्रद्धा से अनुपालन करते हैं। ऐसे में यदि कोई उनके नाम का दुरूपयोग करता है। अपनी आस्था बांटने या समाज के लोगों को अपना स्वार्थ सिद्ध के लिए भ्रमित (गुमराह) करने का प्रयास करता है। तो उसे क्षमा नही किया जा सकता। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की अपील करता है।