युवा मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा की बैठक आयोजित 


स्वतंत्र सिंह भुल्लर, नई दिल्ली 
बलरामपुर! भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा व अनसूचित मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय अटल वन तुलसी पार्क में अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिलाल विमल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। 
ग्राम स्वराज अभियान के जिला संयोजक शिव कुमार द्विवेदी ने संबोधित करते हुए 
कहाकि युवा मोर्चों के कार्यकर्ताओं को गोद लिए गांव में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ- साथ युवाओं के लिए किए गए कार्य जैसे स्टार्टअप, मुद्रा योजना व ग्रामीण भारत को डिजिटल माध्यम से मजबूत किया जा रहा है । धारा -370 को खत्म करना व राम मंदिर निर्णय के बाद पूरे देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। 
गांव में बिजली, सड़क ,जन सूचना केंद्र, गैस का कनेक्शन, शौचालय निर्माण सहित कई योजनाओं का ग्राम सभा तक पहुँचना ये साबित करता है कि भाजपा सरकार ही गांघी जी के सपनो के ग्राम स्वराज की अवधारणा को पूरा करने का काम कर रही है। 
गोद लिए गांव में प्रबुद्ध वर्ग, युवा, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक व किसान से  चर्चा कर सरकार के कार्यो की चर्चा करना है।
 बैठक में मुख्य रूप से जयंत सिंह धरमू, अंसुमान शुक्ल, राजेश कश्यप, कृष्ण पाल भारती, उमेश गौतम, राम सिंह जिला मंत्री युवा मोर्चा, प्रिंस जिला मंत्री युवा मोर्चा, विजय यादव जिला मंत्री युवा मोर्चा, आई टी जिला संयोजक अंशुमाली आदि ने अपने सुझाव व्यक्त किया।