हैदराबाद की बेटी प्रियंका रेड्डी को दी गयी श्रद्धांजलि

 


नागु वर्मा, उज्जैन
नागदा के दुर्गापुर कॉलोनी के युवाओं द्वारा हैदराबाद की डाॅ प्रियंका रेडडी को भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आक्रोश  स्वरूप दुर्गापूरा के युवाओं ने रैली निकालकर उसे श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया। 
उनका केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सुरक्षा कानून में बदलाव किया जाए और दोषियों को तुरन्त फांसी की सजा दी जाए। 
गौर हो कि डाॅ रेडडी के बलात्कार उपरांत मौत के कारण पूरा भारत  आक्रोश  व गुस्से से भरा हुआ है। 
विभिन्न स्थानों पर जहां एक ओर प्रियंका को श्रद्धांजलि दी जा रही है, वहीं  अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग जोर पकडती जा रही है।