डाॅ प्रियंका रेडडी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 


कुसुम लता,नई दिल्ली-


देवली की दुग्गल कालोनी सी ब्लाक  में हैदराबाद गैंगरेप पीडित डाॅ प्रियंका रेडृडी की आत्मिक शान्ति  के लिए क्षेत्र निवासियों द्वारा दीप प्रज्जवलित करके श्रद्धांजलि भेंट की गई। दीप का प्रज्जवल गिन्नी अरोडा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आर्गेनाइजर अतर सिंह चौधरी  व भाजपा अंबेडकर नगर मंडल मंत्री राजेश  सिंघल ने कहाकि आज हमारे समाज में महिलाओं का खुलेआम घूमना सुरक्षित नहीं रहा। जगह-जगह पर खूनी भेडिए उनकी अस्मत से खिलवाड करने के लिए घात लगाए बैठे है।



उनसे अपनी बहू-बेटियों की रक्षा के लिए हमें कठोर कदम उठाने की आवश्यकता  है। आज एक प्रियंका रेडडी ही नहीं बल्कि देश  की हर बेटी का अपमान हुआ है। जिसे रोकना नारी श क्ति व समय की मांग है। 



श्री चौधरी  ने कहाकि उन्होंने प्रियंका रेडडी की आत्मिक शांति के लिए जो श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया है, उसका मनोरथ लोगों की सोई हुई आत्मा को जगाना व सभी को इस प्रकार के कुकृत्य के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा।



वहीं राजेश  सिंघल ने कहा कि आज हमारा समाज एक ऐसे नर्क की आग में झुलस रहा है, जिसकी लपटें हमारी भावी नारी शक्ति को लीलने को तैयार बैठी है। यदि इसकी चपेट से अपने बच्चों को बचाना है, तो जागृत होना पडेगा। अपने आसपास के दरिंदों को सबक सिखाना होगा। तभी यह हमारी बच्चियां असमय काल का ग्रास बनने से बचेंगी।