भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के  अंतर्गत मोर्चो की समीक्षा


स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली 


बलरामपुर!भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के  अंतर्गत मोर्चो की समीक्षा बैठक अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसी पार्क बलरामपुर में की गई 
बैठक को जिला अध्यक्ष भा ज पा प्रदीप सिंह ने संबोधित करते हुए सभी मोर्चो के अध्यक्ष व प्रवासी कार्यकर्ताओं को कहा कि मोर्चो के प्रवासी प्रत्येक दिन प्रवास गांव में सुनिश्चित किया जाए,मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही धारा 370 व नागरिक संसोधन विधयक के भ्रम को दूर करने का काम अल्पसंख्यक मोर्चो के कार्यकर्ताओं को प्रवास के समय आवश्यक किया जाए जिला अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान कार्यकर्ता विकास व नए कार्यकर्ताओं की पहचान करने में अति उपयोगी सिद्ध होगा।
सभी मोर्चो के मोनिटरिंग टीम के प्रमुखों को कहा कि इस अभियान मे आप लोग प्रवासी से बात कर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वप्रदेश  संगठनमंत्री के मंशा के अनुसार अभियान को सफल बनाये। समीक्षा बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ,अल्पसंख्यक मोर्चा जमील अहमद, अनसूचित मोर्चा  हरिलाल विमल जिला संयोजक ग्राम स्वराज अभियान शिव कुमार द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, झूमा सिंह,अंशुमाली भारतवंशी,आलोक पांडेय,जयंत सिंह ,राकेश ओझा, अंसुमान शुक्ला ,विश्राम सिंह, संदीप उपाध्याय, बिंदु विश्वकर्मा, साधना पांडेय, ललित तिवारी अनूप गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे