नन्द किशोर बैरवा, नई दिल्ली
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी सांसद महंत शंभू महाराज ने राज्यसभा में सफाई कर्मचारियों के विषय में आवाज उठाई थी। उसके लिए शम्भू महाराज का उनके निवास पर जाकर कोटि- कोटि धन्यवाद किया गया और फूलों का गुलदस्ता तथा शॉल उड़ाकर उनका सम्मान किया। सांसद को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की तरफ से 11 सूत्री मांगों को लेकर एक पत्र दिया गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री से समय लेकर दिल्ली और देश के सफाई कर्मचारियों के विषय में चर्चा के लिए और उनकी मांग डिमांड के लिए पत्र दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सोहन सिंह, दिल्ली प्रदेश कार्यवाहक चरण सिंह टाक, आसाम प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पवार, दिल्ली प्रदेश सचिव पूनम झंझोट, ग्रीन पार्क जोन अध्यक्ष नवीन झंझोट वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार महरौली व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।