मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि का चुनाव संपन्न कराया गया


स्वतंत्र भुल्लर बलरामपुर


भारतीय जनता पार्टी द्वारा  मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि का चुनाव संपन्न कराया गया था, जिसका परिणाम जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद्र मिश्रा एवं सह चुनाव अधिकारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के हस्ताक्षर से घोषित नामों की सूची भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह  ने मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि के नामों  को जारी किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह  ने बताया कि व्यापक स्तर पर चुनाव की तैयारी करके दो दिनों में चुनाव संपन्न कराकर सभी समीकरणों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा 22 मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं जिला  प्रतिनिधि के नामों की घोषणा की गई।        


         जिला चुनाव अधिकारी प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया के जिला अध्यक्ष का चुनाव 20 नवंबर को अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसी पार्क बलरामपुर में संपन्न कराया जाएगा, जिसकी समय सारणी जारी की जाएगी।
 विधानसभा बलरामपुर में मंडल अध्यक्ष- बलरामपुर देहात- अरविंद तिवारी, बलरामपुर नगर -कृष्ण गोपाल गुप्ता, गौरा -शिव प्रताप सिंह, श्रीदत्तगंज- ओमप्रकाश त्रिगुनायत, गुमड़ी-रामनिवास वर्मा, चावल खाता- राकेश कुमार गुप्ता,जिला प्रतिनिधि-बलरामपुर देहात से आशीष श्रीवास्तव, बलरामपुर नगर-से बृजेंद्र तिवारी' गौरा-से राकेश कुमार वर्मा, श्रीदत्तगंज- से रणविजय सिंह, गुमड़ी- से विजय पाल सिंह, चाउर खाता- से घनश्याम तिवारी, विधानसभा तुलसीपुर, मंडल अध्यक्ष शिवपुरा-ओम प्रकाश शुक्ला, मथुरा बाजार- शिव प्रसाद यादव,महाराजगंज- पंकज कुमार सिंह, लाल नगर-शिशिर सिंह, तुलसीपुर-ब्रिज गोपाल पांडे, जिला प्रतिनिधि- शिवपुरा-से राजेश कुमार गुप्ता, मथुरा-से जन्मेजय सिंह,महाराजगंज- से डॉक्टर हुकुम सिंह, लालनगर नगर-से श्री विनय मिश्र,तुलसीपुर- से श्री गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, विधानसभा गैसड़ी, मंडल अध्यक्ष- बालापुर,हरीश कुमार मिश्र, गैसड़ी,जगदंबा ठाकुर, पिपरा, सुधीर कुमार सिंह,पचपेड़वा, राजेश कुमार गुप्ता, गणेशपुर,डॉ प्रेम वर्मा, जिला प्रतिनिधि बालापुर- से विजय कुमार सिंह, गैसड़ी-से रामकेवल यादव, पिपरा-से गोविंद प्रसाद पांडे,पचपेड़वा-से उपकार बारी,गणेशपुर- से मनोज तिवारी,विधानसभा उतरौला मंडल अध्यक्ष रेहरा,हरिवंश सिंह, सादुल्लाह नगर,अरविंद कुमार मिश्र ,उतरौला देहात,कृष्ण कुमार यादव, बाघभवानी, राम सजीवन त्रिपाठी, गैंडास बुजुर्ग, राम सुरेश मौर्य, उतरौला नगर, चंद्रभूषण माथुर ,जिला प्रतिनिधि ,रेहरा- से रामकरण मिश्रा, सादुल्लाह नगर -से दीपचंद्र जयसवाल,उतरौला देहात- से जनक राम मौर्य, बाकभवानी-से महेश वर्मा, गैंडास बुजुर्ग-से शिवंबर प्रसाद मिश्र, उतरौला नगर- से सुरेश प्रताप गुप्ता की सूची जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस को जारी करने हेतु सौपी। सदर विधायक पलटू राम ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों को बधाई दी और पार्टी को गतिमान करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया।
 उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू ,जिला कोषाध्यक्ष हरिश चंद गोयल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी ,आईटी संयोजक अंशुमाली भारतवंशी, विधानसभा संयोजक पवन शुक्ला, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ,विधानसभा संयोजक राम प्रसाद सिंह, अरविंद तिवारी ,शिवप्रसाद सिंह, राजेंद्र गुप्ता ,कृष्ण गोपाल गुप्ता ,ओमप्रकाश त्रिगुणायत आदि लोग उपस्थित रहे।