हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-अनिल गोयल 


कुसुम लता, नई दिल्ली


भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता व समाज सेवक अनिल गोयल किसी परिचय के मोहताज नहीं। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से किया है। आज भी भाजपा को मजबूती प्रदान करने के मनोरथ से वे दक्षिण दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर जन संपर्क अभियान की बागडोर संभाले हुए है। इसी क्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी संगम विहार मंडल एक बैठक संगम विहार में आयोजित हुई। 
इस मौके पर पूर्व निगम पार्षद पूर्व कोषाध्यक्ष एवं संयोजक राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान व कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अनिल गोयल विशेष  तौर पर शामिल  हुए।  बैठक के दौरान  उन्होंने अनधिकृत कॉलोनी पास होने पर जनसंपर्क अभियान को गति देने के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहाकि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग के व्यक्ति को साथ लेकर चलती है। भाजपा से ही देश का विकास है।
इस जन संपर्क अभियान के मार्फत उन्होंने भाजपा की लोकहितैषी नीतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहाकि लोकसभा चुनावों की भांति आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की जीत पक्की है। क्योंकि जनता भाजपा के साथ है।