दिल्ली का बुरा हाल, केजरीवाल सरकार  के लिए शर्म की बात -बिधूड़ी 




 

कुसुम लता, नई दिल्ली

नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली के लोकप्रिय सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार ही बनेगी। जिसमें दिल्ली का विकास तेजी से होगा। 
वर्तमान केजरीवाल सरकार विधानसभा चुनाव नजदीक देखते ही अब जनता को  रेवडियां वांट रही हैै क्योंकि उसे आभास हो चुका है कि यदि अब भी मेरी सरकार ने कुछ नहीं किया तो आगामी चुनाव में केजरीवाल सरकार को जाना ही पड़ेगा। श्री विधूडी ने कहाकि दिल्ली की 1797 अनािधकृत कालोनियों को केंद्र सरकार ने पास कर दिया है।  इसे आगामी शीत शत्र में कानूनी जामा पहना दिया जायेगा। केन्द्र सरकार इन कालोनियों के सर्वागीण विकास के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट तैयार कर रही हैं। जिसके तहत इन कालोनियों को सभी सुिवधाएं से लेस कर दिया जायेगा। केजरीवाल सरकार ने इन कालोनियों का बुरा हाल करके रखा है। यहां के लोग नारकीय जीवन  जीने को मजबूर है।  उन्होने कहाकि कई फ्री सेवा देकर केजरीवाल जनता को गुमराह कर रहे है। वह इसी  के सहारे चुनावी वैतरणी पार कर जाना चाहते है। परन्तु दिल्ली की जनता को समस्याओं का स्थायी समाधान चािहए। उनके जीवन स्तर में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने  कहाकि देश की राजधानी होने के बाद भी अगर जनता बुिनयादी सुिवधाओं से वंचित  है तो यह केजरीवाल सरकार के लिए शर्म की बात है।