छात्रों ने किया उज्जैन भ्रमण


नागु वर्मा उज्जैन 
उज्जैन लखमण खेड़ी शासकीय माध्यमिक विद्यालय लखमनखेड़ी के छात्र-छात्राओं का एक दल आसपास की खोज के अंतर्गत उज्जैन के भ्रमण पर गया। 
इस बारे में जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधान अध्यापक सर्वेश घोंसले ने बताया कि शिक्षिका भावना वाडिया के नेतृत्व में दल ने उज्जैन के ऐतिहासिक धार्मिक एवं खगोलीय केन्द्रों का भ्रमण किया। 27 छात्र छात्राओं के दल ने उज्जैन में कालिया देह महल, काल भैरव, भर्तहरि गुफा,गढ़कालिका, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम जैसे ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल देखे। वहीं जंतर मंतर व तारामंडल जैसे खगोलीय केंद्र देखकर विज्ञान की जानकारी भी ली। विक्रमादित्य के सिंहासन एवं दरबार के नौ रत्नों से सम्बंधित इतिहास संबंधित जानकारी ली। अंत में महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर यात्रा का समापन किया।