छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए सिखाये आत्मरक्षा के गुर

नागु वर्मा, महिदपुर। विगत दिनों शासकीय महाविद्यालय महिदपुर में छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण आयोेजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक पल्लवी जोशी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूड़ो कराटे सिखाए। सुश्री जोशी नें व्याख्यान देकर आत्मरक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही पुलिस आरक्षक देवकुॅवर एवं आरक्षक नेहा ने  भी बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए अभिप्रेरित किया तथा किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिती आनें पर उससे किस प्रकार से धेर्य पूर्वक अपना और अपनों का बचाव किया जावे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. सुमन जैन ने की । इस अवसर पर डाॅ आशा सक्सेना, डाॅ सरला श्रीवास्तव, डाॅ. सुनीता चैहान, डाॅ प्रज्ञा शर्मा, डाॅ. कुसुम श्रीवास्तव आदि ने  उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। जानकारी प्रभारी प्राचार्य डाॅ. पी.एस. पटेल द्वारा दी गयी।