भाजपा ने किया संविधान व लोकतंत्र का खून-राजबीर


नन्द किशोर  बैरवा, नई दिल्ली
महाराष्ट्र में रातों-रात राष्ट्रपति शासन हटाने व रात के समय मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली गेट में धरना दिया व इस घटना को संविधान का अपमान बताया।
ब्लाक अध्यक्ष राजबीर सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम में 56 सीटें शिव  सेना की थी, जबकि 44 सीटें कांग्रेस की थी। किसी गठबंधन न होने की सूरत में वहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, परंतु रातों-रात राष्ट्रपति  शासन हटाना व मुख्यमंत्री को शपथ दिलाकर सुबह के समय भाजपा की सरकार का बन जाना राजनीतिक उलटफेर है। जिससे संविधान व लोकतंत्र की हत्या हुई है। यह सब भाजपा ने सत्ता के प्रलोभ में आकर किया है। इस अचानक हुए घटनाक्रम के कारण कांग्रेस ने इसका जमकर विरोध किया। 
इस मौके पर सैंकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन  किया। इस प्रदर्शन  में प्रदेष अध्यक्ष सुभाष चोपडा, कीर्ति आजाद, पूर्व सांसद रमेश  कुमार, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली, मुकेश शर्मा के अलावा सभी पूर्व पार्षद व पूर्व विधायक उपस्थित थे।