100 पव्वे अवैध शराब सहित  एक आरोपी पकडा


फरमान खान, गाजियाबाद
थाना लोनी बार्डर पुलिस ने अवैध तरीके से ले जाई जा रही अपमिश्रित शराब  को आरोपी सहित बरामद किया। 
इस बारे में जानकारी देते हुए थाना लोनी बार्डर पुलिस ने 100 पव्वे हरियाणा मार्का देसी शराब  व एक किलो यूरिया खाद व पांच लीटर अमिश्रित शराब  बरामद की। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी  शैलेंद्र प्रताप सिंह  ने बताया कि पुलिस को थाना लोनी बार्डर गाजियाबाद क्षेत्र में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब  अवैध बना रहा है। सूचना को आधार बनाकर जब पुलिस ने छापामारी की तो अपमिश्रित शराब  बनाते हुए उन्होंने अभिमन्यु पुत्र प्रेम सिंह, निवासी अमर थाना लोनी बार्डर को पकड लिया। उसके कब्जे से 100 पव्वे देसी श राब हरियाणा मार्का व 1 किलो ग्राम यूरिया खाद व पांच लीटर अपमिश्रित शराब  बरामद हुई है। थाना लोनी बार्डर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।