गांधीजी के विचार आज पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक : धरित्री दास

नंदकिशोर बैरवा, नई दिल्ली
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर केंद्रीय विद्यालय पुष्प विहार सेक्टर 3 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व धर्मसभा कविता पाठ अथवा गांधी जी  के जीवन पर विभिन्न उपयोगी विचार रखे गये। 
कार्यक्रम का शुभारंभ धरित्री दास एवं  शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें नमन करके उनके योगदान को याद किया। छात्रों ने गांधी जी के प्रिय  रामधुन को भी गाया। इसके बाद सभी छात्रों ने  फिर इंडिया प्लोनिंग रन में भाग लिया। इसके अलावा स्वच्छता एवं  स्वास्थ्य के प्रति  जागरूकता पर विचार-विमर्श किया गया। 
गांधी जी के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय विद्यालय द्वारा सफलता पूर्वक इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय पुष्प विहार की प्राचार्य धरित्री दास ने कहा कि गांधी जी का व्यक्तित्व  एवं जीवन आज पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के बताए रास्ते पर चलकर ही शांति प्रसन्नता सुशासन को प्राप्त किया जा सकता है। गांधी जी ने हमें अहिंसा का पाठ पढ़ाया, अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई। यह एक अद्भुत था जो सफल हुआ और आज पूरी दुनिया गांधीवाद की कायल है। गरीबों के लिए उनके दिल में विशेष हमदर्दी थी। वह हमेशा गरीबों के लिए काम करते रहे हैं।