दिल्ली प्रदेश  वाल्मीकि मजदूर संघ के पदाधिकारियों का स्वागत 


नंद  किशोर बैरवा, नई दिल्ली
पांच नंबर ब्लाक की हाजरी पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वार्ड 74 एस के सफाई कर्मचारियों ने दिल्ली प्रदेश वाल्मीकि मजदूर संघ के दक्षिण दिल्ली साउथ जोन ग्रीन पार्क के चुने गए पदाधिकारियों का स्वागत किया। 
नवनियुक्त साउथ जोन ग्रीन पार्क अध्यक्ष लक्ष्मी हांडा व दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासचिव 
अशोक बागडी, कार्यवाहक अध्यक्ष संजय जंगालिया,68 एस वार्ड अध्यक्ष सुभाष, वरिष्ठ सलाहकार जयवीर, हेड कैशियर वीर सिंह हांडा, एडवाइजर गज्जे सिंह ने सफाई कर्मचारियों द्वारा सम्मानित होने उपरांत कहाकि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस बारे में अशोक बागडी ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने चुने गए पदाधिकारियों का सम्मान हेतु भव्य समारोह का आयोजन किया, वे सभी प्रशंसा के अधिकारी है।  उन्होंने कहाकि सफाई कर्मचारियों को वे सदैव समर्थन प्रदान करेंगे व उन्हें पक्का करवाने का प्रयास किया जाएगा। उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। सभी नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति वचनबद्ध है।