लक्ष्मी सिन्हा बनी रालोजपा बिहार महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मीडिया प्रभारी: डॉ स्मिता शर्मा


डी ए डी न्यूज़ पटना बिहार 
बिहार पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालरय पटना में शनिवार को महिला प्रदेश कमेटी की बैठक में सर सहमति के साथ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा को प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं श्रीमती गीता देवी जी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ स्मिता शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी सिन्हा जोकि 2 वर्षों से

पार्टी में प्रदेश संगठन सचिव के पद पर कार्य कर रही हैं, इनकी कामों को देखते हुए इन्हें एक नई दायित्व प्रदेश मीडिया प्रभारी की सौंपी जा रही है पार्टी को विश्वास ही नहीं बल्कि यकीन है की श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा अपने दायित्व की निवारण पार्टी के गरिमा को देखते हुए संगठन को मजबूत करेंगी। एवं गीता देवी जी को प्रदेश सचिव नियुक्त करते हुए दोनों को मनोनीत पत्र दीया गया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कल्पना शर्मा, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ ममता शर्मा, प्रदेश सचिव तरुण शर्मा, पटना पश्चिमी की जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राधा देवी, एवं महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता एवं सम्मानित नेत्री मौजूद थी सभी ने नई दायित्व के लिए लक्ष्मी सिन्हा एवं गीता देवी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।