एक दान कन्यादान फाउंडेशन के सौजन्य से 21 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे



स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली

दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली रामलीला ग्राउंड में पिछले 19 फरवरी को एक दान कन्यादान फाउंडेशन द्वारा 21 आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास के वातावरण में पूरे रस्मो रिवाज के साथ आयोजित किया गया। सभी कन्याओं को संस्था द्वारा गृहस्थ जीवन में काम आने वाली सभी जरुरी सामग्री निशुल्क प्रदान किए गए जिसका संपूर्ण खर्चा संस्था द्वारा उठाया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर विभाग के कमिश्नर रघुनाथ भारती मौजूद रहें। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एक दान कन्यादान फाउंडेशन इस पुनीत कार्य को करके एक अनोखा उदाहरण पेश किया है। सभी लोगों को इस प्रकार की पहल में अपनी सहभागिता करनी चाहिए। भाजपा दिल्ली प्रदेश के कार्यकारणी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व तीर्थ राज गर्ग, अध्यक्ष एकता चेरिटेबल ट्रस्ट, राजपाल सिंगल, अध्यक्ष, अग्रवाल सभा, 

भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहें। इनके अलावा इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों भी मौजूद रहें। इस संस्था के अध्यक्ष नरेश गर्ग, महामंत्री अनिल कुमार जिंदल, कोषाध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल व लाड़ली फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, राजवीर सिंह समाजसेवी व मिथलेश सामाजिक सेविका के अलावा दिल्ली और दिल्ली अखबार के संपादक चंद्रपाल बैरवा आदि मौजूद रहें।