शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई की कोर कमेटी का गठन

स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली
पुराने अकाली नेताओं को किया गया कोर कमेटी में शामिल 

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने आज दिल्ली इकाई की कार्यकारणी की घोषणा की। जिसमे कुलदीप सिंह भोगल, रविन्द्र सिंह खुराना, भूपिंदर सिंह आनन्द जैसे पुराने अकाली नेताओं को जगह दी गई है। बाकी टीम की घोषणा दो सप्ताह के भीतर कर दी जायगी।

सरदार परमजीत सिंह सरना ने कहा आने वाले दिनों में अकाली दल को उन्ही ऊंचाइयों पर लेजाया जायेगा जो पहले के समय में हुआ करता था। उन्होंने दिल्ली कमेटी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अकाली दल की मजबूत टीम आने वाले दिनों में सरकारी अकाली दल से कमेटी को आजाद करवाएगी।

कार्यकारणी में परमजीत सिंह सरना, जतिंदर सिंह सरना, बलदेव सिंह रानी बाग, तेजिंदर सिंह गोपा, बीबी रणजीत कौर, सुखविंदर सिंह बब्बर, कुलदीप सिंह भोगल, रविंद्र सिंह खुराना, भूपिंदर सिंह आनन्द, तेजवंत सिंह, मंजीत सिंह सरना, रमनदीप सिंह सोनू, गुरदेव सिंह भोला, प्रभजोत सिंह गुलाटी, सुखदेव सिंह रयात, गुरमिंदर सिंह माथारू, कुलदीप सिंह चौहान शामिल है।

सभी सदस्यों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल एवम परमजीत सिंह सरना का आभार प्रकट किया।

कुलदीप सिंह भोगल ने कहा सरदार परमजीत सिंह सरना जिस तरह से पुराने अकालियों को साथ लेकर चल रहे हैं उससे आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम निकल कर आयेंगे।