संत रामपाल जी महाराज जी के अवतरण दिवस पर सभी को आमंत्रण

डी ए डी न्यूज़ दिल्ली
 जालौन/उरई। 8 सितंबर 2022 को तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के 72वें अवतरण दिवस के अवसर पर दिनांक 6 सितंबर 2022 से 8 सितंबर 2022 (3 दिन) तक तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में संत गरीबदास जी महाराज के सदग्रंथ की अमृतवाणी का अखंड पाठ व अखंड भंडारा(देसी घी) का आयोजन सतलोक आश्रम वेदखेड़ी (नजदीक झिंझाना) जिला शामली, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। 7 सितंबर 2022 को दहेज मुक्त सेवा व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

परमेश्वर कबीर साहेब ने सन 1398 से 1518 तक 120 वर्ष काशी (बनारस) उत्तर प्रदेश में जो आध्यात्मिक भक्ति देकर मोक्ष का मार्ग बतलाया था। अब तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज भी कबीर साहेब के आध्यात्मिक ज्ञान व सतभक्ति देकर भक्तों को मोक्ष मार्ग दे रहे हैं। समाज में फैली सामाजिक बुराइयों जैसे सभी प्रकार के नशे से छुटकारा कराना, दहेज प्रथा का समूल विनाश करना, रिश्वतखोरी दूर करना, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई छुड़ाकर तथा भक्ति मार्ग देकर साधकों को विभिन्न प्रकार की असभ्य बीमारियों से छुटकारा दिला रहे हैं।

अतः इस पावन अवसर पर संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों द्वारा सर्व सम्मानित मानव समाज को धार्मिक विशाल भंडारा में 6 सितंबर से 8 सितंबर 2022 तक सतलोक आश्रम बेदखेड़ी शामली में सादर आमंत्रित किया जाता है। निशुल्क भंडारा में प्रसाद ग्रहण करके पुण्य के भागी बनें एवं हमें सेवा का अवसर देकर कृतार्थ करें। यह जानकारी जिला संयोजक संजय दास, जिला सह संयोजक शिव प्रसाद दास एवं मंडल संयोजक नवीन दास द्वारा दी गई है।