भाजपा राष्ट्रीय चुनाव समिति में डॉ. के. लक्ष्मण को सदस्य बनाने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 


मनोज मणि, नई दिल्ली

राज्यसभा सांसद डॉक्टर के. लक्ष्मण को भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव समिति में लिए जाने से उनके समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दक्षिण में भाजपा के एक मजबूत चेहरा के रूप में डॉक्टर के. लक्ष्मण को जाना जाता है। उन्हें राष्ट्रीय चुनाव समिति में लेकर पार्टी दक्षिण के राज्यों में अपने जनाधार विस्तार को मजबूती प्रदान करना चाहती है। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी पी. सुरेश ने डॉक्टर के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव समिति में लिए जाने पर अपनी प्रसन्नता का इजहार करते हुए कहा कि भाजपा में सभी को एक समान अवसर प्रदान किया जाता है, इसी कारण यह पार्टी विद द डिफरेंस है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को उचित महत्त्व एवं जिम्मेदारियां दी है। डॉक्टर के. लक्ष्मण ने हमेशा निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य किया है, इसी का नतीजा है की पार्टी ने भी उन्हें हमेशा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी है। एक जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित भाजपा नेता के रूप में डॉ. के. लक्ष्मण की पार्टी में अपनी एक अलग पहचान है। पी. सुरेश ने कहा कि सांसद लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव समिति में लिए जाने से दक्षिण के राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है तथा इससे मतदाता भाजपा के पक्ष में लामबंद होंगे। एक स्वच्छ छवि और ईमानदार नेता के रूप में तेलंगाना में डॉक्टर के. लक्ष्मण की अपनी खास लोकप्रियता है, इसका फायदा अंततः पार्टी को मिलना तय है।