विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली गणेशोत्सव पर निकालेगा यात्रा

स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली
विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के नेतृत्व में नेहरू नगर मंदिर सभा सनातन धर्म मंदिर नेहरू नगर सनातन वेद गुरुकुलम द्वारा 31 अगस्त 2022 से 4 सितंबर 2022 तक श्री गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गणपति जी की 108 मूर्तियों की स्थापना होगी।

म.म. श्री महंत नवल किशोर दास जी रामायणी, महामंत्री, दिल्ली संत महामंडल एवं केंद्रीय सदस्य विश्व हिंदू परिषद, माननीय आलोक कुमार जी अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, माननीय दिनेश चंद्र जी केंद्रीय सलाहकार, हिंदू परिषद, माननीय चंपत राय जी केंद्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, माननीय कुलभूषण आहूजा जी प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, माननीय भारत अरोड़ा जी प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री दयानंद जी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री मिथिलेश जी प्रांत सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्रीमान भूपेंद्र यादव जी केंद्रीय मंत्री, श्रम एवं पर्यावरण भारत सरकार, श्रीमती मीनाक्षी लेखी जी सांसद एवं संस्कृति राज्यमंत्री भारत सरकार, श्री गौतम गंभीर जी सांसद पूर्वी दिल्ली, श्री रमेशचंद्र बिधूड़ी जी सांसद दक्षिणी दिल्ली पदम श्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह शंटी जी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमन सरीन जी वरिष्ठ समाजसेवी की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्री आदेश गुप्ता जी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश सहित भाजपा दिल्ली प्रदेश के अन्य माननीय अतिथि गण की कार्यक्रम में अति विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।

इस कार्यक्रम में वनवासी रक्षा परिवार फाऊंडेशन, इंद्रप्रस्थ योग जन सेवा न्यास, भारतीय जन सेवा संस्थान, श्री हनुमान संस्कृत महाविद्यालय, भगिनी निवेदिता सेवा व्यास, धर्म यात्रा महासंघ, सेवा भारती, सरस्वती विद्या बल मंदिर नेहरू नगर सहित कई लाजपत नगर और नेहरू नगर की बहुत सी सामाजिक संस्थाएं इस कार्यक्रम में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।

कार्यक्रम 31 अगस्त से 4 सितंबर 2022 तक चलेगा। श्री गणेश उत्सव में कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन भजन संध्या एवं भंडारा किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए आरंभ में गणपति जी की 108 मूर्तियों की स्थापना एवं 4 सितंबर 2022 प्रातः 10:00 बजे भव्य विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जाएगा।