मोदी सरकार की नीतियों एवं लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा मीडिया सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : डॉक्टर के. लक्ष्मण


मनोज मणि, डीएडी न्यूज़

भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से सोशल मीडिया और मीडिया की एक राष्ट्रीय कार्यशाला भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में सभी प्रदेशों से सोशल मीडिया और मीडिया के प्रभारी एवं सह प्रभारी शामिल हुए। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राहुल नागर और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजय सहरावत ने मीडिया एवं सोशल मीडिया के अलग-अलग सत्र एवं संयुक्त सत्र का संचालन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के० लक्ष्मण ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मीडिया सोशल मीडिया का राष्ट्रीय नेटवर्क स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा की ओबीसी मोर्चा अपनी मीडिया एवं सोशल मीडिया की ताकत से देश भर में प्रधानमंत्री मोदीजी के द्वारा ओबीसी के हित में किए जा रहे कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक ले जाने का काम कर रहा है। डॉ लक्ष्मण ने कहा कि मीडिया का काम चुनौतीपूर्ण है तथा जन जन तक सरकार की नीतियों एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न तरह के लाभकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का यह सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मीडिया और सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भागीदारी प्रचार प्रसार एवं जन सरोकार के मुद्दे को देश के कोने कोने तक पहुंचाने में है। ऐसी स्थिति में मीडिया से जुड़े लोगों की सक्रियता एवं कार्य की गंभीरता काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। अगर मीडिया किसी विषय को बढ़ा चढ़ा कर या तोड़ मरोड़ कर पेश करें तो उससे एक गलत संदेश जाता है। इसलिए पार्टी में मीडिया का कार्य देख रहे लोगों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है वह तथ्यों को गंभीरता से लें और उसे जन-जन तक निष्पक्ष रुप से पहुंचाएं। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण ने कहा की भाजपा की मीडिया एवं सोशल मीडिया की टीम केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं, ओबीसी के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों एवं लाभकारी योजनाओं का कैसे लाभ लिया जाए इसकी जानकारी जन-जन तक प्रेषित करें । दूसरी तरफ विपक्ष द्वारा किसी तरह का दुष्प्रचार अगर मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है तो उसकी भी काट या उसका यथोचित उत्तर देना भी मीडिया और सोशल मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है। विशेष सत्र को भाजपा मीडिया सेल के राष्ट्रीय संयोजक एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी न्यू संबोधित करते हुए मीडिया की वर्तमान परिपेक्ष में भूमिका को समझाया, कैसे मीडिया भाजपा के कार्यों को जन-जन के बीच एक सकारात्मक संदेश के रूप में पहुंचा सकती है और सरकार के किए हुए कार्यों का प्रचार प्रसार जनहित में कितना जरूरी है। इस अवसर पर मोर्चा के अन्य गणमान्य लोगों में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद, राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रवक्ता अमित मालवीय, राष्ट्रीय मंत्री यशपाल सुवर्णा, डॉक्टर पार्थ सारथी के अलावा करीब 200 मीडिया सेल से संबंधित लोगों ने भाग लिया।