राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ने जरूरतमंद लोगों को किया राशन वितरण






डीएडी न्यूज,नई दिल्ली

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ने हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया। इस संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण अन्न योजना से प्ररेणा लेते हुए नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, एवं चैत्र रामनवमी के शुभअवसर पर मातारानी के शुभ आशीर्वाद से अपनी सामाजिक व जनकल्याणकारी निस्वार्थ सेवाओं की कटिबद्धता के चलते इस संगठन की प्रदेश संयोजक रश्मी पूनिया के निर्देशानुसार सेक्टर 31,32 एवं सेक्टर 46 चंडीगढ़ के 50 जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण अभियान के तहत एक महीने का राशन वितरित किया। इस मौके पर गणपति जी की सुन्दर मुर्तियाँ वहाँ उपस्थित सभी भाई-बहनों को सप्रेम आदर सहित भेंट की गई। यह अभियान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व के तहत किया गया। राशन में महिलाओं को आटा, चावल, चीनी, रिफाइंड तेल, चने की दाल, चायपती, नमक, मिक्स दाल आदि जैसे जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया।

इसकेे साथ उपस्थित सभी भाई बहनों के लिए जलपान का प्रबंध किया गया। इस संगठन के राशन वितरण अभियान में संगठन के आदित्य ठाकुर प्रदेश महासचिव ने पूरी निष्ठा से योगदान दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन चंडीगढ़ के द्वारा पिछले कई वर्षों से हर महीने जरूरतमंद लोगों को मासिक राशन वितरण किया जा रहा है। संगठन ऐसे अपने जरूरतमंद भाई-बहनों की हरसंभव मदद करने को हमेशा तैयार व कटिबद्ध है। इसके अलावा मोनिका भारद्वाज ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, निस्ससहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की हरसंभव मदद के लिए हमारा संगठन कटिबद्ध | आपको बता दें इस संगठन के माध्यम से निरंतर जन सेवा के कार्य पिछले कई वर्षों से किए जा रहे हैं। यह संगठन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा में भी मदद करता है।