चार राज्यों में भाजपा की जीत परिवारवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश : डॉक्टर के लक्ष्मण


मनोज मणि, नई दिल्ली

ओबीसी मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण ने 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, एवं गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश है। डॉ लक्ष्मण ने कहा कि राष्ट्रवाद का साथ देकर देश की जनता ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसे राष्ट्र की चिंता है तथा देश के सभी समाज की चिंता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए जो आजादी के 75 वर्षों बाद भी नहीं हो सका था ।डॉ लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण तथा भ्रष्टाचार और परिवार के कारण आज उसका अंत हो रहा है। अल्पसंख्यक समाज के लिए भी कांग्रेस की सरकार ने कभी कुछ नहीं किया, जबकि आजादी के बाद लगभग 50 वर्षों तक कांग्रेस सत्तासीन रही। आज अल्पसंख्यक समाज भी इस सच्चाई को समझ रहा है तथा वह भाजपा के साथ जुड़ रहा है। राष्ट्रवाद की विचारधारा को किसी परिधि में नहीं बांधा जा सकता इसमें सर्व समाज, सर्व धर्म के लोग समाहित हैं। ऐसे में भाजपा परिवार आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। उन्होंने देशवासियों को विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होगा। वहीं विश्व के नेतृत्व में भी भारत की भूमिका अहम होगी । आज जब भी विश्व में कोई बड़ी घटना या संकट की स्थिति बनती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि उसमें अति महत्व भूमिका होती है यह भारत के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।