पर्यावरण संरक्षण कला प्रतियोगिता।

डी ए डी न्यूज़ दिल्ली

पर्यावरण है तो हम है इसका संरक्षण हमारा दायित्व है - योगिता सिंह जी।

बच्चे पर्यावरण के संरक्षण हेतु वर्तमान और भविष्य में अपना योगदान देंगे - अर्चना अग्निहोत्री जी।

नई दिल्ली,दिनांक - 20/02/2022

समाधान अभियान एनजीओ द्वारा आयोजित कला प्रतियोगिता श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, कालकाजी में पर्यावरण संरक्षण के विषय पर कराई गई। जिसमें भारी संख्या में बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रीमति योगिता सिंह जी ने उनका भरपूर उत्साह बढ़ाया। न सिर्फ बच्चे बल्कि उनके माता पिता ने भी इस कार्यक्रम में उत्सुकता दिखाई।

श्रीमति योगिता सिंह जी ने बताया कि कला प्रतियोगिता का आयोजन मंदिर प्रांगण में तीन आयु वर्गों 5-8 वर्ष,9-12 वर्ष, 13-16 वर्ष के मध्य विषय पर्यावरण संरक्षण पर रखा गया।जिसमें बच्चों ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्गों के विजेता बच्चों को तीन जज की सहमति के पश्चात पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समाधान अभियान एनजीओ की निर्देशक अर्चना अग्निहोत्री जी ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया और बच्चों तथा उनके माता पिता को पर्यावरण के संरक्षण का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

इस प्रतियोगिता में कालकाजी के महासचिव श्री सौरभ शुक्ला जी, सभी ब्लॉक के अध्यक्ष तथा उप - अध्यक्ष और समाधान अभियान से शिखा मोहन( मु. परिचालन अधिकारी),गिन्नी सिंह(परियोजना परामर्शदाता ),पूनम,हेमा,पूजा,विकास,किशन सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल हुए।