उज्जैन जिले के ग्राम घोसला व डाबला हर्दू में मां की अद्भुत लीला से भक्त हो रहे निहाल

नवरात्रि में चारों ओर मां शक्ति की आराधना का उल्लास छाया हुआ है। 

नागू वर्मा उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की ग्राम घोंसला चौपाटी से 5 किलोमीटर दूर ही मां की अद्भुत लीला के दर्शन करके भक्त निहाल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि घोंसला चौपाटी एवं ढाबला हरदू के बीच में स्थित उज्जैन आगर रोड पर पुराने बड़ के नीचे हाल ही में काली कलकत्ते वाली माता रानी प्रकट हुई है जिनके दर्शन करने मात्र से ही श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो रही है। माता की सेवा चाकरी में जुटे पटेल दिलीप शर्मा ने बताया कि यह बढ़ 100 साल पुराना स्थान है। यहां पर अब जाकर माता की कृपा हुई है जिनके दर्शन करने मात्र से ही भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो रही है। माता के चमत्कार का ही प्रभाव है कि यहां पर माता के दर्शन करने के लिए सुबह शाम भक्तों का मेला लग रहा है। आसपास के ग्रामीण जन चर्चा के दौरान बताते हैं कि माता रानी दिन में तीन रूप बदलती है यह अनोखा दर्शन लाभ करके हम सभी चमत्कृत हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह के दौरान माता का रूप बाल रूप में रहता है दोपहर में सौम्य रूप धारण कर लेती है वहीं शाम की आरती के इस दौरान माता विकराल रूप में प्रकट होती है। ढाबला हरदू के पास दानीगेट नाम से प्रसिद्ध इस स्थान पर विशेष तौर पर शाम के समय जब माता अपने विकराल रूप में प्रकट होती है और तलवार से अपनी जीभ काटती है तब भक्तों का हुजूम माता के जयकारो से पूरा क्षेत्र गूंज उठता है। इस दौरान पंडा जी अर्जुन सिंह सिसोदिया का पूरे शरीर खून से लथपथ हो जाता है उनके कपड़ों से खून टपकने लगता है। मंदिर समिति के सदस्य राम सिंह गज्जू बना रंजीत सिंह विक्की यादव गोलू जैन राघु सिंह परिहार राघु सिंह पवार शंभू सिंह परिहार सुरेश सिंह जगजीवन सिंह चौहान संतोष बंटी जोरावर चौहान कमल सिंह चौहान दिलीप शर्मा पटेल पंडा जी अर्जुन सिंह व कई लोग सभी भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।