लखनऊ में संघ की समन्वय बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न


स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली 

आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे संघ की प्रदेश समन्यव बैठक सपन्न हुई भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी ने अपने उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित महामन्त्री अनिल fc उपाध्याय व दिल्ली प्रदेश के महामन्त्री डॉ दीपेन्द्र चाहर का परिचय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी,संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जी,डॉ कृष्ण गोपाल जी सह-सरकार्यवाह से कराया, माननीय मुख्यमंत्री जी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की मांग पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये दुर्घटना राशि बढ़ाई गई है।डॉ दीपेन्द्र चाहर ने बिचपुरी के पूर्व छात्रों को सम्बोधित करने हेतु डॉ कृष्ण गोपाल जी से आग्रह किया डॉ कृष्ण गोपाल जी ने अपनी पुरानी यादें जैसे पी. जी. होस्टल में रहना,आंदोलन के कारण शार्ट अटेंडेस का ज़िक्र किया और जल्द बिचपुरी आगरा के पूर्व छात्रों को सम्बोधित करने का आश्वासन भी दिया। बैठक में संघ के सभी पदाधिकारी व उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश के कई मंत्री उपस्थित रहे।