नवगठित बलरामपुर जिला कार्यसमिति की परिचयात्मक एवं शिक्षक एम. एल. सी. चुनाव गोरखपुर-फैज़ाबाद की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष  प्रदीप सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई


 स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली 


बलरामपुर नवगठित बलरामपुर जिला कार्यसमिति की परिचयात्मक एवं शिक्षक एम. एल. सी. चुनाव गोरखपुर-फैज़ाबाद की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष  प्रदीप सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एमएलसी शिक्षक चुनाव के संदर्भ में तुलसीपुर विधानसभा हेतु विष्णु देव गुप्ता,राम प्रसाद सिंह गैसड़ी विधानसभा हेतु रवि मिश्रा,दयाराम प्रजापति उतरौला विधानसभा बंदना पासवान,सुधीर श्रीवास्तव तथा बलरामपुर विधानसभा में वरुण सिंह मोनू,आशीष श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपते हुए    पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई दी तथा शिक्षक एमएलसी चुनाव के संदर्भ में व्यापक चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह चुनाव नहीं लड़ती थी पहली बार  यह चुनाव लड़ने जा रही है इसलिए यह चुनाव पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण है। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए मैं जिला अध्यक्ष दायित्व का निर्वाह करने के बाद जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी कार्य किया। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसको कुशलता पूर्वक निर्वहन किया पार्टी सर्वोपरि है



व्यापक विचार-विमर्श के बाद जिम्मेदारी दी जाती है जो भी जिम्मेदारी मिले उसका सम्मान करते हुए तन मन धन से पूरे निष्ठा के साथ पार्टी का काम  करने का आवाहन किया।व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप चंद गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह,रामकरण मिश्रा,डॉ.अजय सिंह,राम दयाल यादव,दयाराम प्रजापति,आद्या सिंह पिंकी, जिलामहामंत्री विष्णुदेव गुप्त,वरुण सिंह, वंदना पासवान,रवि मिश्रा  जिलामंत्री बृजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र गोयल कार्यालय मंत्री शैलेंद्र सिंह विधानसभा संयोजक, गणमान्य मंडल अध्यक्ष बंधु एवं आई.टी. टीम उपस्थित रही।