भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की बैठक अटल भवन  तुलसीपार्क बलरामपुर में संपन्न


स्वतंत्र सिंह भुल्लर,नई दिल्ली 


भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की बैठक अटल भवन  तुलसीपार्क बलरामपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में बूथ स्तर नागरिक संशोधन 2019 के बारे में विपक्षी दलों द्वारा भ्रामक प्रचार को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान के तैयारी हेतु बैठक संपन्न हुई।भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रदुम्न जी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि  नागरिक संशोधन कानून के संदर्भ में बूथ स्तर पर विषय रखना है। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं से बैठक में विषय रखने के लिए कहा जिस पर कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा किया।  श्री प्रदुम्न ने कहा कहा कि  घरों में जाकर पहले उनसे विषय के बारे में जानकारी करना है फिर उन्हें जानकारी देकर टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस कॉल करना है और पत्रक भी भरवाना है, 2019 नागरिक संशोधन कानून शरणार्थियों को नागरिकता देना और एनआरसी घुसपैठियों से संबंधित है हम शरणार्थियों को नागरिकता देंगे  लेकिन घुसपैठियों को आने नहीं देगे यह बात आम नागरिक तक जानी चाहिये। मोदी जी सरकार बनी  तो उन्होंने कहा था यह सरकार गांव,गरीब,किसान, समाज के पिछड़ों का उत्थान करेगी उसको पूरा करने का काम किया सारी व्यवस्था, योजनाएं, संकल्प के साथ लागू किया बरसों से लंबित ऐतिहासिक मामलों को निस्तारण किया



 चाहे वह तीन तलाक धारा 370 राम मंदिर  जैसे बड़े मामलों का बहुत आसानी से हल कर दिया,अन्य राजनीतिक पार्टियों को लगने लगा सारी चीजें हाथों से निकल के लिए व्यापक अस्तर पर भ्रम भ्रम अराजकता फैलाना चाहते हैं इन बातों को ध्यान में रखते हुए हम घर घर जाएंगे मोदी जी योजनाओं को बताते हुए घुसपैठियों और शरणाथियों के फर्क को भी अवगत कराएं।इस अवसर पर राज्य मंत्री स्तर चंद्र राम चौधरी,वर्तमान सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पलटू राम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ  कुसुम चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अनूप चंद गुप्ता, उपाध्याय रामकरण मिश्रा, विष्णु देव गुप्ता, जिला महामंत्री जगदंबा सोनकर,अजय सिंह पिकू,जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिह बैैस, मंजू तिवारी,झूमा सिंह,आद्या सिंह पिंकी,अजय  कृष्ण पांडे वरुण सिंह मोनू  आज मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।


Popular posts
परमजीत सिंह सरना ने पंजाब की मान सरकार द्वारा सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को विपक्षी दलों से राजनीतिक बदला लेने की द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया
Image
एस ओ आई की दिल्ली ईकाई की घोषणा युवा नेता मनदीप सिंह बनाए गये विद्यार्थी विंग के अध्यक्ष
Image
मृत अंजली को इंसाफ मिल सकें, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के आधीन लाया जाए : दिलीप सिंह राठौर
Image
कालका व सिरसा अपनी संपत्ति बेचकर कर्मचारियों के बकाया बिलों का भुगतान करें: परमजीत सिंह सरना
Image
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के मद्देनज़र बीबी जगीर द्वारा की जा रही बयानबाज़ी निंदनीय: परमजीत सिंह सरना
Image