भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर नव वर्ष पर महिलाओं को कंबल वितरित किये गये  


 सिमरन कनौजिया,नई दिल्ली  


भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन तुलसीपुर बलरामपुर में कैलेंडर नव वर्ष के अवसर पर महिलाओं को कंबल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को डायरी  वितरित किया गया।  सदर विधायक पलटू राम, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कार्यालय में जनसुनवाई  कार्यक्रम में समस्याओं को लेकर आई महिलाओं कंबल देते हुए उनके समस्याओं का समाधान कराया गया।   उक्त अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, रवि मिश्रा,अजय कृष्ण पांडे ,बृजेंद्र तिवारी, वरुण सिंह मोनू ,महेश शुक्ला, विश्राम सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अंशुमाली भारतवंशी, अपूर्व प्रताप सिंह, पवन शुक्ला,आकाश पांडे ,अंशु मिश्रा आज प्रमुख लोग उपस्थित रहे