नागदा में निकली भव्य कलश यात्रा
नागु वर्मा उज्जैन
नागदा में शनिवार को भव्य कलश यात्रा बाल हनुमान फलाहारी सामाजिक विकास समिति द्वारा बड़े गणेश मंदिर से निकाली गई। जिसमें 5 नदियों जल मिले हुए 2100 कलशों को सिर पर रख कर प्रमुख मार्गो से होते हुए फलाहारी आश्रम पहुंची। आपको ये बता दें कि नागदा की अब तक की यात्रा में यह सबसे बड़ी कलश यात्रा बताई जा रही हैं, जो करीब 2 किलोमीटर के दायरे में होकर निकली।
जिसमें करीब 3 से 4 हजार लोग सम्मिलित हुए। यात्रा में आगे बग्गी में भागवत कथा वाचक देवकी नंदन जी विराजमान हुए। जिनका नगरवसियों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब 12. 15 बजे आश्रम पहुंची, जहां पर 7 दिवसीय सप्तचण्डी यज्ञ के साथ भागवत कथा का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।