भारत बचाओ रैली में शहर महिला कांग्रेस का जत्था रवाना


नागु वर्मा उज्जैन


अखिल भारतीय कांग्रेस  कमिटी के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्य्क्ष  सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में14 दिसंबर को दिल्ली के  रामलीला मैदान में होने वाली "भारत बचाओ रैली"में शहर (जिला) महिला कांग्रेस का जत्था 
बस द्वारा सुबह 9 बजे श्रीरसागर राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यलय से रावना हुआ।जिसमे बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता शामिल हुई।
शहर (जिला)कांग्रेस  कमिटी के अध्यक्ष महेश सोंनी जी  पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी व शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा  अंजू जाटवा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर  रैली में भाग लेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा राजपूत शकुंतला मेहर इंदिरा नामदेव कलावती केवट पार्वती बाई श्यामा बाई अपनी अपनी टीम के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुई।यह जानकारी महिला कांग्रेस की प्रवक्ता राजश्री शर्मा ने दी।