शिवसेना  राकंपा  कांग्रेस  की सरकार बनने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन


स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली


महाराष्ट्र में शिवसेना  राकंपा  कांग्रेस  की सरकार बनने पर दिल्ली प्रदेश शिवसेना कार्यालय रोहिणी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्वव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने की खुशी  में शिवसेना कार्यालय में साफ देखने को मिला। महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाया एवं मिठाई खिलाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि यह भाजपा के अहंकार की हार हुई है भाजपा को उसकी औकात बताना जरूरी था।  गठबंधन ने न्यूनतम साझा प्लान किया है यह सरकार अपना कार्यकाल पूरी सफलता के साथ पूरा करेगी। उन्होंने कहां की फंडणवीस सरकार  में महाराष्ट्र विकास केवल कागजों में हुआ अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र का स्वर्गीकरण विकास होगा। किसानों की समस्याओं का पूर्ण समाधान होगा। भाजपा इस ताक में बैठी है कि यह गठबंधन नहीं चल पाएगा परंतु भाजपा को निराशा ही हाथ आएगी।


 


 


इस अवसर पर शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, प्रदेश महासचिव सियाराम राजोरा, प्रदेश सह सचिव विनय कुमार,और महरौली जिला अध्यक्ष बाबू भाई, जिला महासचिव शकील अहमद, संगम विहार विधानसभा प्रमुख अनुज कुमार, पवन कुमार शर्मा, गुड्डी दत्ता, के अलावा भारी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस विजय समारोह में भाग लिया।