संविधान की वर्षगांठ पर छात्रों को दिलाई शपथ


नसीम अहमद, बिजनौर
स्योहारा नगर के आर एस पी इंटर कॉलेज एवं एम क्यू इंटर कॉलेज में भारत के संविधान को अंगीकृत करने की 70 वी वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। 
इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेश्वर नाथ त्यागी ने सभी छात्र छात्राओं को देश के संविधान के विषय में बताया।  उन्होंने सभी से कहा कि देश के संविधान को हर नागरिक को मानना चाहिए तथा संविधान का सम्मान करना चाहिए। हिंदी अध्यापक मनोज कुमार दुबे ने संविधान को भारत के लिए सबसे ऊपर बताया। एम क्यू इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर प्रधानाचार्य योगेश्वर नाथ त्यागी, लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस, चौधरी लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा, मनोज कुमार दुबे, रघुवीर सिंह, डालचंद, ओमेंद्र कुमार त्यागी, शिवकुमार, मधुबाला शर्मा, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, आदि उपस्थित रहे।