प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी है शांति दूत-मूशीर  अहमद


स्वतंत्र सिंह भुल्लर, नई दिल्ली
भारत को दुनिया के नक्शे पर पीस आफ द कन्ट्री की पहचान बनाने में सफल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया शांति का दूत कहेगी। उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाये। यह कहना है समाज सेवी मूशीर अहमद लीलू का।
किरतपुर के मोहल्ला मलकान निवासी समाजसेवी मूशीर अहमद लीलू ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े दूसरे लोकतंत्र हिंदुस्तान में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का उच्चतम न्यायालय द्वारा जिस प्रकार से निपटारा हुआ और उसको पूरे देश ने एकमत होकर सहर्ष स्वीकारा गया। यह हम हिंदुस्तानियों के लिए गौरवान्वित होने की बात है। हमने दुनिया को दिखा दिया कि हम देश पर मर मिटने वाले जांबाज हैं शान्ति एंव सौहार्द हमारी सर्वश्रेष्ठ संस्कृति का एक हिस्सा है। 
9 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वे गृहमंत्री अमित शाह की सूझबूझ ने हम हिन्दुस्तानियों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। मूशीर अहमद लीलू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शान्ति का दूत बताते मांग की है कि  भारत को दुनिया के नक्शे पर पीस आफ द कन्ट्री की पहचान बनाने वाले हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शान्ति का पुरस्कार नोबेल पुरस्कार दिया जाये। मूशीर अहमद लीलू ने मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का काम किया। सोशल मीडिया वे फैसबुक पर जिस प्रकार से मूशीर अहमद लीलू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की है उसके चलते उन्हें अपने समाज में चंद सिरफिरों से विरोध भी झेलना पड़ रहा है। मूशीर अहमद लीलू पूर्ण रूप से भाजपा को समर्पित हैं। जब लोग उन्हें मोदी भक्त कहते हैं तब वह झूम उठते हैं। स्वंय को भाजपा कार्यकर्ता होने पर नाज करते हैं।