पार्षद दिनेश कुमार ने बदरपुर में किया जन संवाद



कुसुम लता, नई दिल्ली अम्बेडकर नगर वार्ड 79 एस के निगम पार्षद दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरा करने हेतु बदरपुर विधानसभा पहुँचे। जहां उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। 
वहां पहुंच कर उन्होंने आम आदमी पार्टी की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की तथा जनता से जानकारी ली कि उनके क्षेत्र में आम आदमी पार्टी क्या-क्या कार्य करवा रही है। जनता ने आप के पक्ष में दावा किया कि दोबारा से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी व केजरीवाल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेगें।