महिला ने लगाए ससुराल वालों पर दहेज मांगने व मारपीट के आरोप

 



स्वतंत्र सिंह भुल्लर, नई दिल्ली 
पहाडगंज पुलिस थाना में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट करने व दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत  में उसने यह भी कहाकि उसके पति द्वारा  उसकी मर्जी के बिना उससे आप्रकृतिक शारीरिक संबंध भी बनाए जाते है। जिसके तहत उसे मानसिक व शारीरिक प्रताडना झेलनी पड रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचओ थाना पहाडगंज ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने व दहेज मामले में शिकायत कायतकर्ता त्रिवेणी पुत्री स्वर्गीय राम लाला निवासी आराम बाग पहाडगंज ने पुलिस में षिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी चिरंजी लाल निवासी संगम विहार लोनी, गाजियाबाद से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे। इस दौरान उससे मारपीट भी की जाती थी। यदि वह इस बारे में जेठानी व जेठ से  शिकायत  करती तो वे भी उसके पति का ही साथ देते थे। मारपीट करने के बाद उसके पति द्वारा उसके साथ अप्रकृतिक तरीके से शारीरिक   संबंध बनाए जाते थे। जो उसके लिए असहनीय थे। इसलिए वह अब अपनी मां संतोषी के घर आकर रहने को मजबूर है। उसने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज व मारपीट करने का मामला दर्ज किया। उसने मांग की है कि उसके ससुराल में अभी भी उसके दहेज का सामान पडा है, जिसे वह वापिस चाहती है। पुलिस ने मामले की गहनता को समझते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।