दिल्ली की हर गली में लहराएगा भाजपा का परचम

सांसद विजय गोयल ने जगाई घर-घर भाजपा की अलख


जन जागरण अभियान में जनता को जोडा भाजपा से -अनिल गोयल



कुसुम लता, नई दिल्ली-


हर, हर मोदी, घर-घर मोदी । की धारणा को मन में पाले व देश  की बागडोर भाजपा के हाथ में देकर देश व समाज का सर्वपक्षीय विकास चाहते हुए पूर्व कोषाध्यक्ष एवं संयोजक राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान प्रकल्प भाजपा दिल्ली प्रदेश अनिल गोयल ने सांसद व पूर्व मंत्री विजय गोयल के योग्य नेतृत्व में संगम विहार की हर गली में डोर टू-डोर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में जागरूक करवाया। 
इस मौके पर भाजपा द्वारा अनाथराइज्ड कालोनियां पास करवाकर संगम विहार की जनता के पास जाकर विजय गोयल द्वारा जन जागरण की मुहिम चलाना अपने आप में एक सराहनीय प्रयास है। जिसमें पूर्व कोषाध्यक्ष एवं संयोजक राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान प्रकल्प भाजपा दिल्ली प्रदेश अनिल गोयल, पार्षद दीपक जैन, पूर्व विधायक विजय जौली, मोहम्मद समीम, राम भगत, राकेश अग्रवाल आदि प्रमुख कार्यकर्ता का काफी सराहनीय सहयोग रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद व संयोजक राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान प्रकल्प भाजपा दिल्ली प्रदेश अनिल गोयल ने कहा कि वे काफी लंबे समय से संगम विहार की जनता को भाजपा की नीतियों के बारे में अवगत करवा रहें है। लेकिन आज सांसद विजय गोयल द्वारा इस क्षेत्र का दौरा करने से जनता में भाजपा के प्रति रूझान बढा है। उन्होंने कहा कि विजय गोयल स्वयं में एक जानीमानी हस्ती है। जिनका डोर-टू-डोर भाजपा का प्रचार करना भाजपा के लिए एक शुभ  संकेत है। जिसका लाभ भाजपा को आगामी चुनावों में मिलेगा। 
उन्होंने कहाकि इस समय प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह अन्य पार्टियों के झूठे वायदों व मतलब परस्ती की राजनीति से निपटने के लिए तैयार बैठे है। जनता को आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के झूठे प्रलोभनों में आने की कोई जरूरत नहीं है न ही उन्हें झूठे सबजबाग द्वारा जनता को बहलाने की जरूरत है। 



श्री गोयल ने कहा कि भाजपा स्वयं में इतनी सक्षम है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह, मनोज तिवारी, विजय गोयल व रमेश  बिधूडी जैसे दिग्गजों की साकारात्मक सोच राजधानी का नक्शा बदलने का दम रखती है। यदि इस क्षेत्र की जनता भाजपा को आगामी विधानसभा में मौका देगी, तो भाजपा संगम विहार को दस वर्ष आगे लेकर जाएगी। जो विकास जनता ने सोचा न था, वो विकास धरातल पर जनता को दिखाई देगा।