भाजपा से ही है अनुसूचित जन जाति का विकास-मोहन लाल गिहारा

कुसुम लता, नई दिल्ली


भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा वर्ष 2008 से भाजपा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा व सक्रियता से प्रवाह कर रहें है। आज तक पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारियां भेजी, उन्हें पूरा किया गया। 
दिल्ली और दिल्ली से एक विशेष  बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में केजरीवाल सरकार 
को मुंह की खानी पडेगी। जो झूठे वायदे उन्होंने जनता के साथ किए है, उन्हें उसका हिसाब देना पडेगा। 
भारतीय जनता पार्टी ही मात्र ऐसी पार्टी है, जिसने गरीब-दलितों के लिए कार्य किया। एससी एसटी, आदिवासी 
व पिछडे वर्ग के अधिकारों की रक्षा भाजपा ही कर सकती है। 
उन्होंने कहाकि धारा 370 व 35 ए की समाप्ति भाजपा के कारण ही संभव हो पाई है। जीएसटी व नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का अहम फैसला केवल मोदी सरकार ही ले सकती है। इस बात की सत्यता आगामी चुनावों में देखने को मिलेगी। जनता ने भाजपा को विजयी बनाने का मन बना लिया है। इस बार विधानसभा चुनावों में लगभग 12 सीटें अनुसूचित जाति हासिल करेगी