अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों को बांटे गए कंबल व नगद राशि


स्वतंत्र सिंह भुल्लर, नई दिल्ली-
बलरामपुर - ओम साईं नाथ दरबार प्रख्यात झारखंडी मंदिर में आयोजित सातवें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर साईं नाथ दरबार के संस्थापक एवं एसएससी ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा समर्पण संस्थान बलरामपुर के छात्रों को अपनी बेटी चित्रा सूर्यवंशी के हाथों से 15 कंबल एवं सभी बच्चों को सौ-सौ रुपए नगद  सहयोग राशि दिया।
समागम में उन्होंने कहाकि बनवासी आश्रम के छात्रों को हर संभव मदद करने के के लिए वचनबद्ध हूं। इसके अलावा उन्होंने अपने कर्मचारियों को यह निर्देश  दिए कि वे वनवासी आश्रम रमुना पार्क में पंखे, बरामदे को ग्रिल एवं जाली द्वारा ढक कर गेट लगाने का निर्देश दिया।
वहीं बस स्टेशन वार्ड के सभासद मंटू सिंह ने 6 कंबल अपने सहयोग से एकत्रित कर वनवासी आश्रम को समर्पित किए।
 सेवा समर्पण  संस्थान के संचालक एवं संगठन मंत्री जगराम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम 1952 से पूर्व भारतवर्ष में 12 करोड़ जनजाति (वनवासी) समाज के धर्म, संस्कृति, परंपरा, पूजा एवं प्रतिष्ठा को संरक्षित व सुरक्षित रखने हेतु उनके सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा खेल के माध्यम से प्रयासरत है। इस अवसर पर समाज सेवी झूमा सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस, समाज सेवी सुधीर सिंह, समीर सिंह सूर्यवंशी, निशान सिंह, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे।