अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की बैठक आयोजित 

वीरवार को महरौली में  अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस 7262 की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा दिल्ली में संगठन को मजबूत करना और कुछ नए पदों पर की गई नई नियुक्तियां रहा। दिल्ली कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह टॉक को बनाया गया, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया, वहीं संगठन सचिव  सुरेश सोद व तेजपाल को बनाया गया।  मुकेश बहोत को सचिव बनाया गया और सभी साथियों ने पूरे दिल्ली प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, महिला टीम और दिल्ली की टीम ने यह संकल्प लिया। 
जिसमें यह कहा गया कि आने वाले दिनों में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस 7262 हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद परमार के नेतृत्व में बड़ी मजबूती से दिल्ली को मजबूत करेंगे और सफाई कर्मचारियों की वर्षों से बड़ी मुख्य मांगों को जल्द से जल्द पूरी कराएंगे।  मीटिंग में विशेष रूप से उपस्थित हुए सोहन सिंह  राष्ट्रीय प्रमुख सोहन सिंह, महामंत्री सतीश कंडेरा, राजकुमार, अजय,पूनम बिरला, रजनी महरोलिया, पूनम झंझोट, अध्यक्ष नवीन झंझोट, सुनील कुमार, अनिल कुमार, जेपी सिंह आदि उपस्थित थे।